स्लीमनाबाद: छपरा के पास हाईवे पर मिनी ट्रक में चालक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी
ग्राम छपरा के पास रजा मार्बल के नजदीक एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक स्वराज माजदा वाहन के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान राकेश दाहिया (उम्र 42 वर्ष), पिता घासी राम दहिया, निवासी लखराम मोहल्ला वार्ड नंबर 14 खितौला (सिहोरा) के रूप में हुई है।