भोपालगढ़: भोपालगढ़ बस स्टैंड पर रोजाना लंबा जाम, दुश्वार हो रही आवाजाही
भोपालगढ़ के मुख्य बस स्टैंड पर भारी जाम से स्कूली बच्चे, मरीज और वाहन चालक खासे प्रभावित हैं। अवैध पार्किंग और बड़े वाहनों की आवाजाही जाम की सबसे बड़ी वजह बताई गई है। शहरवासी ट्रैफिक पुलिस की तत्काल व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।