नावकोठी: हसनपुर बागर में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस की छापेमारी,कच्ची सामग्री को किया गया विनष्ट
हसनपुर बागर में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली की बुढी गंडक नदी के किनारे अवैध तरीके से शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस ने उक्त स्थल से 200 लीटर शराब बनाने के कच्चे सामान आदि को नष्ट किया।