नावकोठी: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर नावकोठी के भाजपा कार्यकर्ता में शोक की लहर,पहसारा में दी गई श्रद्धांजलि
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई। नेताओं ने इस निधन को भाजपा के लिए गहरा अघात बताया है। पहसारा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी।