कोलायत: कोलायत के भेलू में बिजली कटौती से किसान बेहाल, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग, ग्रामीणों ने अधिकारियों को ज्ञापन दिया
श्रीकोलायत क्षेत्र के भेलू, हनुमान नगर और काकेलान इलाके में बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पांचू जीएसएस से जुड़े इन क्षेत्रों में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने से सिंचाई प्रभावित हो रही है और मूंगफली व नरमा की फसल पर संकट मंडराने लगा है।