जिला पंचायत सदस्य रामजी रिंकू मिश्रा ने शुक्रवार 2:00 बजे ग्राम पंचायत डोगरिया पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या पर सुनवाई की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत के निस्तार की शासकीय भूमि पर औद्योगिक कंपनी ने अवैध रूप से काम शुरू कर दिया है जिसके कारण मुक्तिधाम तथा कचरा घर और मवेशियों के चलने के लिए बने चारागाह तक आना-जाना मुश्किल हो रहा है ।