जालौन : जुआ रोकने में नाकाम साबित हो रही जालौन पुलिस! हरदोई गुर्जर में खुलेआम लग रहे हजारों के दांव, वीडियो वायरल
हल्का इंचार्ज और बीट सिपाही की कार्यशैली पर उठे सवाल, आखिर किसकी शह पर चल रहा जुए का कथित खेल?
जालौन। जनपद में जुए के कारोबार पर अंकुश लगाने के पुलिस के दावों के बीच उरई कोतवाली क्षेत्र के हरदोई गुर्जर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग कथित तौर पर ताश के 52 पत्तों के जरिए खुलेआम हार-जीत के हजारों रुपये के दांव लगाते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि गांव में इस तरह जुए का खेल चल रहा है तो संबंधित हल्का इंचार्ज और बीट सिपाही को इसकी भनक क्यों नहीं लगी?
क्या पुलिस की नियमित गश्त और निगरानी केवल कागजों तक सीमित है? आखिर क्षेत्र में चल रही ऐसी गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
अब देखना यह है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस के उच्चाधिकारी जांच और कार्रवाई करते हैं या जुए का यह कथित खेल यूं ही चलता रहेगा!!