लखीसराय: हनुमान नगर स्थित जदयू कार्यालय में मनाई गई लाला बाबू की 5वीं पुण्यतिथि, कई जेडीयू नेता रहे मौजूद
लखीसराय जदयू के वरिष्ठ नेता शिवरंजन सिंह उर्फ लाला बाबू की पांचवीं पुण्यतिथि रविवार 11 बजे जदयू प्रधान कार्यालय हनुमान नगर में जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल की अध्यक्षता में मनाई गई। जहां पुण्यतिथि कार्यक्रम में काफी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मौजूद लोगों ने लाला बाबू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।