लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित लायंस क्लब परिसर में की गई 289 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच
शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित लायंस क्लब परिसर में रविवार की दोपहर 12:24 पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। निशुल्क जांच शिविर के आयोजन को लेकर शहर के कुल 33 वार्ड समेत जिले के सातों प्रखंड क्षेत्र के गरीब असहाय वृद्ध महिला एवं पुरुष काफी संख्या में मौजूद रहे। उच्च रक्तचाप मधुमेह एवं आंखों से संबंधित कुल 289 मरीजों की जांच की गई।