लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार महावीर घाट में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
शहर के पुरानी बाजार महावीर घाट में रविवार की दोपहर 1:25 पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई बैठक में आगामी शौर्य दिवस कार्यक्रम पर पथ संचलन निकाले जाने का निर्णय लिया गया। पथ संचलन कार्यक्रम में बीप एवं बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता गाजियाबाद के साथ दो लाइन लगाकर शांतिपूर्वक पैदल मार्च करते हुए गांधी मैदान तक जाने की सहमति बनी।