लखीसराय: लखीसराय के डीडीसी कुंदन कुमार का हुआ तबादला, सुमित कुमार बने नए डीडीसी
लखीसराय जिले के DDC कुंदन कुमार का शनिवार देर शाम 7 बजे तबादला हो जाने की जानकारी मिली। वहीं लखीसराय के नए DDC सुमित कुमार को बनाया गया है। जानकारी के लिए बता दें की सुमित कुमार जमुई जिले में DDC के पद पर पदस्थापित थे। जो अब लखीसराय DDC बनाये गए हैं। जबकि कुंदन कुमार को लखीसराय से तबादला कर वैशाली DDC बनाया गया।