लखीसराय: सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में लाला बाबू की पांचवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
सदर अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक परिसर में रविवार के दोपहर 12:30 पर महान समाजसेवी पूर्व मुख्य सचिव नेता शिवरंजन प्रसाद सिंह उर्फ लाला बाबू की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में एक दर्जन से अधिक युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।