मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस कार्यालय में एसपी की जनसुनवाई में 30 से अधिक पीड़ितों ने सुनाया अपना दर्द, कई मामलों का हुआ निस्तारण
आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को मंझनपुर पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की। दोपहर 1 बजे शुरू हुई इस जनसुनवाई में महेवाघाट, पश्चिम शरीरा, मंझनपुर, करारी और सैनी सहित विभिन्न थानों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं सामने रखीं।