जमुई: हरला पुल के पास उत्पाद विभाग ने 48 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ ऑटो किया ज़ब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
Jamui, Jamui | May 5, 2026 शराब के विरुद्ध की जा रही छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने हरला पुल के पास से 48 बोतल यानि 27 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक ऑटो वाहन को जब्त किया है। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में की गई है। उक्त जानकारी मंगलवार की सुबह 9:00 बजे उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने दी है।