हरनौत: चेरो गांव में आम रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
हरनौत के चेरो गांव में आम रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच वर्षों से चल रहा विवाद अब जिलाधिकारी के जनता दरबार तक पहुंच गया है। पीड़ित राम भगवान राम की पत्नी रिंकू देवी ने डीएम को आवेदन देकर गांव के आम रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि रास्ते पर पूर्व में ईंट सोलिंग, नाली, पीसीसी सड़क और नल-जल योजना का कार्य कराया जा चुका है, जिसक