लालगंज: गंभीरपुर थाना की पुलिस ने ऑपरेशन वज्रपात के तहत प्रभावी कार्यवाही की, युवक को चिन्हित कर की गई काउंसलिंग
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम ने एक प्रभावी कार्यवाही की है । सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृत का प्रदर्शन करने वालों पर गंभीरपुर पुलिस की सख्त नजर है। इसी क्रम में इंस्टाग्राम पर टीम बनाकर वीडियो पोस्ट करने वाले युवक को चिन्हित कर अभिभावकों की उपस्थिति में काउंसलिंग की कार्रवाई की गई है ।