हरिद्वार: भारतीय किसान यूनियन ने अलकनंदा घाट पर सम्मेलन के दौरान सांसद कंगना राणावत के खिलाफ की नारेबाजी
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन द्वारा अलकनंदा घाट पर आयोजित सम्मेलन के दौरान किसानों ने भाजपा सांसद कंगना राणावत के विरोध में जमकर नारेबाजी की। नाराज किसानों का कहना है कि कंगना राणावत किसान विरोधी हैं और उन्हें चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला सुरक्षाकर्मी द्वारा मारा गया थप्पड़ गलत नही है लिहाजा महिला सुरक्षाकर्मी के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई ना हो।