हरिद्वार: हर की पौड़ी के पास गंगा में बहकर आया अज्ञात शव, स्थानीय गोताखोरों ने निकाला बाहर, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस
हरिद्वार में आज एक अज्ञात शव गंगा में बहता हुआ हर की पौड़ी के पास आ पहुंचा। गंगा में शव को देखकर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किया जा रहे हैं।