हरिद्वार: रानीपुर पुलिस ने बैरियर नंबर 6 से पकड़े 2 शातिर वाहन चोर, हरियाणा और हरिद्वार से चोरी की 9 बाईक बरामद
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों सिडकुल और आसपास के क्षेत्र में हुई बाईक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से हरियाणा और हरिद्वार में चोरी की 9 बाईक बरामद की हैं। आरोपी युवक दानिश और आरिफ अच्छे दोस्त हैं और नशे के लिए चोरी करते थे। दोनों पहले भी जेल की हवा खा चुके हैं। दोनों पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया था।