हरिद्वार: एक स्मैक तस्कर को हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने हरिद्वार इंडस्ट्रियल एरिया से किया गिरफ्तार, 102 ग्राम स्मैक की बरामद
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आज इंडस्ट्रियल एरिया से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम रियासुद्दीन है जो उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का निवासी है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है। रियासुद्दीन बरेली से स्मैक लाकर हरिद्वार में सप्लाई करता था। पुलिस ने NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।