हरिद्वार: खाद्य सुरक्षा दिवस पर सिडकुल में होटल - रेस्टोरेंट मालिकों के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग ने आयोजित की कार्यशाला
खाद्य सुरक्षा दिवस के मौके पर हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। सिडकुल में आयोजित कार्यशाला में होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन के मानकों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को लेकर शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर की भी जानकारी दी गई।