पिपरई: पानी के टप में डूबकर 12 वर्षीय की मौत, मिर्गी की बीमारी बनी मौत की वजह
बुधवार सुबह 9:00 बजे 12 वर्षीय बालक की पानी में डूब कर मौत हो गई है, जानकारी के अनुसार पिपरई में स्थित पागल पुर मोहल्ला में अपने नाना के घर रहने आए नीरज पुत्र जहार सिंह अहिरवार उम्र लगभग 12 वर्ष नहाने के लिए बाथरूम में गया इसी दौरान मिर्गी की बीमारी की वजह से वह नीचे गिर गया और उसका सर पानी के टप में डूब गया ,जब परिजनों ने देखा तो उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरई लाया गया यहां पर डॉक्टर द्वारा 12 वर्षीय किशोर को मृत घोषित कर दिया गया,12 वर्षीय किशोर का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है