गांगड़तलाई: गांगड़तलाई में 24 कुंडीय महायज्ञ आज से, ग्रामीणों ने रात में निकाली मशाल यात्रा
गांगड़तलाई में 24 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन बुधवार 16 अप्रैल सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। बताते चले की आयोजन की अंतिम रूपरेखा तय करने के साथ हर घर में पीले चावल रखकर निमंत्रण दिया गया। मंगलवार देर रात मे मशाल जुलूस निकाला गया। साथ ही मंगलवार रात को हरिद्वार से संतों का आगमन हुआ। आयोजक मंडल सदस्यों ने बताया की 17 अप्रैल को पूरा पंडाल गायत्री मंत्रों से गूंजेगा।