गांगड़तलाई: गमानिया मोती गाँव में शादी के दूसरे दिन युवक ने जंगल में जाकर की आत्महत्या
शनिवार देर रात 11 बजे मिली जानकारी अनुसार सल्लोपाट थाना क्षेत्र के गमानिया मोती गांव में शादी के दूसरे दिन दूल्हे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गमनिया मोती गांव के 21 वर्षीय महेंद्र पुत्र मोहन पटेल की शादी 10 अप्रैल को सज्जनगढ़ के भूरादौड़ गांव में हुई थी। गुरुवार रात 12 बजे शादी कर दूल्हा-दुल्हन और बारात लौटी थी। दुल्हन के कुछ परिजन भी साथ आए थे।