गांगड़तलाई: सल्लोपाट थाना पुलिस ने मोनाडूंगर रोड पर बजरी से भरा ट्रक किया जब्त, चालक को किया गिरफ्तार
सल्लोपाट थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई की। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे मिली जानकारी अनुसार मोनाडूंगर से गांगड़तलाई रोड पर एक ट्रक को रुकवाया। ट्रक तिरपाल से ढका हुआ था। खोलने पर उसमें बजरी भरी मिली। चालक ने अपना नाम हरीश पुत्र कल्पेश निवासी हड़मत सुखसर, दाहोद बताया। उसके पास बजरी से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं थे। ट्रक गुजरात पासिंग निकला। थाना