सिरसागंज: नगर के अहीर टोला में घरेलू विवाद में पिता की जान गई, बेटे के बैट से हमले के बाद हुई मौत, आरोपी पुलिस हिरासत में
सिरसागंज थाना क्षेत्र के अहीर टोला में रविवार को घरेलू विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। मामूली कहासुनी के दौरान बेटे ने अपने ही पिता पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राकेश बाबू शर्मा का किसी बात को लेकर अपने बेटे उपेंद्र शर्मा से विवाद हो गया।देखते ही देखते कहासुनी हिंसक हो गई और बेटे ने बैट से पिता के सिर पर वार कर दिया।