नाथनगर: भतोड़िया में दो माह से सड़क पर जमा नाले का गंदा पानी, गंदे पानी से होकर आंगनबाड़ी पहुंच रहे बच्चे
नाथनगर प्रखंड क्षेत्र की भतोड़िया पंचायत के वार्ड संख्या 8 में पिछले करीब दो माह से सड़क पर नाले का गंदा पानी जमा रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण आवागमन बाधित हो रहा है, वहीं नाले के पानी से उठ रही दुर्गंध से आसपास का वातावरण भी दूषित हो गया है।