देवबंद: देवबंद में एक युवक पर 8 वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म करने का लगा आरोप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
देवबंद की खानकाह चौकी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया एक युवक पर अपने 8 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने तहरीर में बताया कि उसका 8 वर्षीय पुत्र घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान कासिमपुरा स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ कुकर्म किया।