देवबंद: देवबन्द में मौत से पहले सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो वायरल,दूसरी पत्नी व उसकी बेटी पर जहर देने का लगाया आरोप
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक अपनी दूसरी पत्नी व उसकी बेटी पर खाने में जहर मिलाकर देने का आरोप लगा रहा है। इसके बाद उसकी मौत हो गई।घटना बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव चिराऊ की है। बता दें कि गांव चिराऊ निवासी 32 वर्षीय अजब सिंह पुत्र हुकम सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अजब सिंह ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया है।