Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
gurujipwl
सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों द्वारा एक दुकानदार पर किए हमले की तस्वीर. हमले की वीडियो बनाए जाने चिढ़े पिंकू नाम के इस युवक ने लांघी अपनी मर्यादा...
Palwal, Palwal
| Oct 6, 2026
MORE NEWS
पलवल सब्जी मंडी के पास दो दुकानदारों के बीच में झगड़े के बाद जब दोनों पक्ष पलवल के नागरिक अस्पताल में ईलाज के लिए पहुंचे तो वहां पर सत्ता की ताकत का दुरुपयोग देखने को मिला। क्या आरोप लगाए हैं जानें-
Palwal, Palwal | Oct 6, 2026
हरियाणा प्रदेश सरकार में खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज पलवल अनाज मंडी का दौरा किया देखिए किन लोगों से मिले क्या बातें हुई और क्या दावा किया गया है। उसके बाद अगली खबर में दिखाएंगे हम किसानों की हकीकत।
Palwal, Palwal | Oct 6, 2026
देखिए बदलता हुआ पलवल! 🚧🌙 पलवल-अलावलपुर फ्लाईओवर पर रात में भी नॉन-स्टॉप निर्माण कार्य जारी है। दिन हो या रात, विकास कार्यों को गति देने का प्रयास लगातार जारी है। बेहतर कनेक्टिविटी और बेहतर पलवल की दिशा में बढ़ते कदम। खेल एवं कानून मंत्री श्री गौरव गौतम के दिशा-निर्देशन में पलवल के विकास को नई गति देने का प्रयास जारी है। #बदलता_पलवल #Palwal #Alawalpur #Flyover #Development #GauravGautam
Palwal, Palwal | Oct 6, 2026
Mewat- केंटर ने बाइक सवार को कुचला, बैंसी गांव के व्यक्ति की मौके पर ही मौ0त... #mewati #mewat #trendingnow #BJPGovernment #crimestories @topfans Muse
Palwal, Palwal | Oct 6, 2026
- घर गिराने की कार्रवाई न करने के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार • 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, 25 हजार रुपये पहले ही ले चुका था आरोपी • एसवी एंड एसीबी, पलवल यूनिट ने 25 हजार रुपये की शेष रिश्वत लेते आरोपी को रंगे हाथों दबोचा पलवल, 6 अक्टूबर। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर परिषद, पलवल में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर चिम्मन लाल तेवतिया को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता के मकान को न गिराने की एवज में कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। - 25 हजार रुपये पहले लिए, शेष रकम लेते रंगे हाथों गिरफ्तार शिकायतकर्ता ने SV&ACB को शिकायत दी थी कि आरोपी बिल्डिंग इंस्पेक्टर उसके मकान को गिराने की कार्रवाई न करने के बदले उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के अनुसार, आरोपी पहले ही 5 अक्टूबर 2026 को 25 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था। इसके बाद शेष 25 हजार रुपये देने के लिए शिकायतकर्ता से मांग की गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए SV&ACB ने आज 6 अक्टूबर 2026 को ट्रैप लगाया। आरोपी चिम्मन लाल तेवतिया को शिकायतकर्ता से शेष 25 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप की कार्रवाई इंस्पेक्टर राजकुमार, इंचार्ज SV&ACB यूनिट पलवल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान गजटेड ऑफिसर डॉ. महेंद्र सिंह, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, पलवल स्वतंत्र गवाह के रूप में मौजूद रहे। - निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन SV&ACB द्वारा ट्रैप की कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है। इस संबंध में FIR No. 23 dated 06.10.2026, धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पुलिस थाना SV&ACB, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है। - भ्रष्टाचार के खिलाफ दें सूचना SV&ACB ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी किसी वैध कार्य के लिए रिश्वत की मांग करता है, तो वे इसकी सूचना तत्काल संबंधित भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी को दें। नागरिक ‘सतर्क–हरियाणा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से भी भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत तथा फोटो, वीडियो या ऑडियो जैसे साक्ष्य साझा कर सकते हैं। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के लिए SV&ACB की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1064 पर भी संपर्क किया जा सकता है। न
Palwal, Palwal | Oct 6, 2026
004 प्रैस नोट-जिला पलवल दिनांक 06 अक्टूबर 2026 *"नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत" पलवल पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा एक्शन, तीन मामलों में पांच नशा तस्करों को हेरोइन (स्मैक) /गांजा सहित दबोचा।* *पलवल पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रहार जारी * पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन मामलों में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ (हेरोइन व गांजा) बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला थाना उटावड: एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी SI हनीश खान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को थाना गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना उटावड क्षेत्र से आरोपी साजिद पुत्र रहमान निवासी रहाड़ी थाना तावडू जिला नूह और रोबिन पुत्र महमूद निवासी रणसिका थाना हथीन जिला पलवल को 25.99 ग्राम हेरोइन (स्मैक), एक मोटरसाइकिल सहित काबू किया। दूसरा मामला थाना हथीन: AVT हथीन प्रभारी P SI तेजपाल सिंह ने बताया कि दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को उनकी पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सद्दाम पुत्र नेक मोहम्मद निवासी रजपुरा थाना सदर पलवल हाल आबाद जलेब खां कॉलोनी हथीन को 15.54 ग्राम स्मैक (हेरोइन), सहित काबू किया। तीसरा मामला थाना कैंप पलवल: थाना कैंप पलवल के अंतर्गत चौकी किठवाड़ी पुल प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश ने बताया कि दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को थाना कैंप पलवल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राजीव नगर थाना कैंप पलवल से आरोपी जसवंत पुत्र भगवान सहाय और दीपु पुत्र नन्दकिशोर निवासी राजीव नगर थाना कैंप पलवल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 400 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर पलवल पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखेगी और अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
Palwal, Palwal | Oct 6, 2026
ग्राम पंचायत एचवाड़ा कामांडीग से सरपंच प्रत्याशी का बड़ा वादा - मौका मिला तो गांव की तस्वीर बदल दूंगा . . . स्थान: ग्राम पंचायत एचवाड़ा कामांडीग, राजस्थान ग्राम पंचायत एचवाड़ा कामांडीग से सरपंच प्रत्याशी ने जनता जनार्दन से वादा किया है कि अगर एक बार मौका दिया तो गांव को ऐसा चमका देंगे कि आने वाले सालों में गांव एक अलग नजरिए से देखा जाएगा। प्रत्याशी ने कहा कि गांव को विकासशील गांव बनाया जाएगा, हर प्रकार के विकास कार्य कराए जाएंगे। साथ ही पंचायत में भ्रष्टाचार और नशे पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा। आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं। रिपोर्ट: Haryana Voice Palwal #haryanavoicepalwalsocial HaryanaVoicePalwal #GramPanchayatEchwadaKamandig #SarpanchElectionRajasthan #RajasthanNews #gaonkavikas
Palwal, Palwal | Oct 6, 2026
राजस्थान की सेहड़ा पंचायत का हाल बेहाल | सरपंच बोला - जीता तो चमका दूंगा गांव 8 गांवों की 1 पंचायत सहड़ा ढींग में पानी सबसे बड़ी समस्या। सरपंच प्रत्याशी के बड़े वादे - पानी समस्या खत्म, CCTV कैमरे, स्कूल में फर्नीचर, पीने के पानी, एम्बुलेंस और गांव में लाइट की व्यवस्था। बोले - अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो गांव को चमका दूंगा। #RajasthanNews #SarpanchElection #SehdaPanchayat #haryanavoicepalwaltoday #news
Palwal, Palwal | Oct 6, 2026