बेल्थरा रोड: कुशहां रसीदपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने 8 वर्षीय बच्ची को बनाया निशाना, हाथ-पैर, सिर और पेट तक काटा, हुआ इलाज
बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के कुशहां रसीदपुर गांव में विगत आवारा कुत्तों के झुंड ने 8 वर्षीय बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। करीब 13 कुत्तों के झुंड ने बच्ची को घेरकर उसके हाथ, पैर, सिर, पीठ और पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में काट लिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य बच्चों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह उसे कुत्तों के झुंड से बचाया, जिससे उसकी जान