पचपहाड़: भवानीमंडी में शिक्षा तंत्र का दुरुपयोग कर वेतन आहरण का लगा आरोप, उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की
भवानीमंडी पंचायत समिति के ग्राम बाजपुरा विद्यालय की शिक्षिका के खिलाफ प्रतिनियुक्ति के नाम पर वेतन आहरण करने का आरोप लगाते हुए उपखंड कार्यालय पर ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच करने की मांग की है, जिसमें बताया कि विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका कमलेश कुमारी ने उच्च अधिकारियों के साथ मिलकर प्रतिनियुक्ति के नाम पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके वेतन आहरण किया गया।