पचपहाड़: मिश्रोली कस्बे के पास राजगढ़ बांध में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव
मिश्रोली के पास राजगढ़ बांध में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद मिला।थानाधिकारी नरेंद्र सुनेरीवाल ने बताया कि सत्यनारायण मेघवाल राजगढ़ बांध पर हेल्पर का काम करता था।शुक्रवार शाम को जब वह बांध की मोटर चालू करने नीचे गया।उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। इसके पश्चात बांध स्टाफ, एएसआई विनोद कुमार, कांस्टेबल हंसराज, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस व पुलिस ने युवक की तलाश की।