पचपहाड़: पचपहाड़ में बारिश से गिरा कच्चा मकान, पंखा और टीवी क्षतिग्रस्त, 24 घंटे में 2.28 इंच बारिश
पचपहाड़ स्थित एक मकान लगातार बारिश की वजह से ढह गया। जिसकी वजह से घरेलू सामान दबकर खराब हो गए है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ। मकान ढह जाने से पूर्व ही वहां रहने वाले मोहम्मद नईम अंसारी ने अनुमान लगा लिया था कि मकान गिरने वाला है। जिसके चलते जरूरी सामान बाहर निकाल लिया। वही टीवी पंखे क्षतिग्रस्त हो गए।तहसीलदार और पटवारी ने पहुंचकर मौका मुआयना किया।