पचपहाड़: सिलेहगढ़ निवासी युवक ने कुल्हासी व गरोठ के मध्य ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
सिलेहगढ़ निवासी युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। चौकी प्रभारी लक्ष्मीलाल जोशी ने बताया की सिलेहगढ़ निवासी राहुल प्रजापति पुत्र मांगीलाल प्रजापति ने कुल्हासी व गरोठ के मध्य ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द किया। युवक राखी का त्यौहार मनाने घर पर आया था।