पचपहाड़: भवानीमंडी में विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का हुआ आयोजन
भवानीमंडी में विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। जिसमें राधा कृष्ण बनो प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया इस दौरान डॉ अनीता दयाल, मोनिका पारीक, बालू सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।