मुज़फ्फरनगर: रैदासपुरी में दिव्यांग मतदाता रवि कुमार ने कड़ी सुरक्षा के बीच घर से किया मतदान, भारत निर्वाचन आयोग की पहल को बताया बेहतर
सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला रैदासपुरी में शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश में जिला प्रशासन की टीम दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के मतदान घर पर कराने के लिए पहुंची थी। दिव्यांग मतदाता रवि कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग की इस सुविधा को बेहतर बताते हुए कहा कि मैंने घर से मतदान किया। मुझे बहुत अच्छा लगा और दिव्यांगों को सुविधा मिलनी चाहिए।