हरिद्वार: नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिरछे पुल के पास सेब से भरा ट्रक पलटा, देर रात तक थानाध्यक्ष रहे बेखबर
नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिरछे पुल के पास सड़क निर्माण के चलते सेब से एक भरा ट्रक पलट गया। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। ट्रक पलटने की घटना के बावजूद थानाध्यक्ष बेखबर रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद श्यामपुर पुलिस ने घटना होने की पुष्टि की। ट्रक पलटने से कोई हताहत नहीं हुआ।