हरिद्वार: कनखल स्थित हनुमंतपुरम कॉलोनी में एक ही घर से निकले 2 सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
शुक्रवार को कनखल की हनुमंतपुरम कॉलोनी में एक ही घर में दो सांप दिखाने से अफरातफरी मच गई। परिजन घर छोड़ बाहर आ गए। कॉलोनी वासियों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की स्नेक रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद घर में सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों सांप को ढूंढा और रेस्क्यू किया, इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इससे पहले भी क्षेत्र में कई सांप निकले हैं।