हरिद्वार: लक्सर राजमार्ग पर पथरी थाना क्षेत्र में शेरपुर अड्डे के पास कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौत, कार चालक फरार
लक्सर राजमार्ग पर शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में महाराजपुर खुर्द निवासी सन्नी की मौत हो गई। मृतक सन्नी अपने घर लौट रहा था कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक के जहां परखच्चे उड़ गए वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। पथरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।