पाली: इंसाफ की गुहार या सिस्टम पर बड़ा सवाल? पानी टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Pali, Korba | Jun 11, 2026 कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम नेवसा निवासी रफीक मोहम्मद और दीपेश निर्मलकर ने हरदी बाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि मंगलवार को ग्राम सिरली के पास दोनों को बेवजह पकड़कर थाने ले जाया गया और जुआ खिलाने का आरोप लगाकर लाठी, डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नही