राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट ने विद्यालय में लगवाया 8 सीलिंग फैन।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बरैयागाछी मुस्तफापुर #विभूतिपुर में कुछ दिन पूर्व अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय से 8 सीलिंग पंखों की चोरी कर लिए जाने की घटना सामने आई थी। पंखों की चोरी के कारण विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों एवं शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।इसकी जानकारी मिलने पर राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट, #दलसिंहसराय के अध्यक्ष डॉ. संजीव प्रकाश ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विद्यालय में 8 नए सीलिंग पंखे उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। ट्रस्ट की ओर से विद्यालय में 8 नए सीलिंग पंखे लगवाए गए, जिससे बच्चों एवं शिक्षकों को राहत मिली।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित मनोज सोनी, हेमंत आनंद, शैलेश कानू, समाजसेवी दीपक कौशल, राज कुमार, श्रीकांत कुमार ,करण कुमार उपस्थित रहे।