जन्माष्टमी पर्व पर कृष्णमय हुआ विद्यालय,जन्माष्टमी की पूर्व विद्यालय में दिखी भक्ति..
#दलसिंहसराय अनुमंडल मुख्यालय अंतर्गत बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के वार्ड एक स्थित प्राथमिक विद्यालय मलकल्लीपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।नन्हे मुन्हें विद्यार्थियों ने राधा कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे।राधा कृष्ण के रूप में सजे बच्चों को देखने के लिए विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अन्य लोगों में उत्साह देखा गया।
विद्यालय परिसर में राधा कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।बच्चों के द्वारा श्रीकृष्ण लीला पर आधारित कला प्रतियोगिता एवं रंगारंग चित्रों ने सभी का मनमोह लिया।जन्माष्टमी पर्व पर विद्यालय कृष्णमय भक्ति से ओतप्रोत हो गया।वंही प्रधानाध्यापक मोoनिजामुद्दीन अंसारी ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक पर्वों की जानकारी देने और उनमें अपनी संस्कृति के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से जन्माष्टमी पूर्व यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।शिक्षिका नेहा कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों की समझ विकसित होती है।साथ ही बच्चों को मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, जिससे उनके आत्मविश्वास में बृद्धि होती है।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय की शिक्षिकाओं पल्लवी कुमारी, नेहा कुमारी, स्तुति कुमारी, पूजा कुमारी एवं ममता कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खुशी और उत्साह देखने को मिला।जन्माष्टमी के पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना दिया।