बांसवाड़ा: भाजपा कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा की पत्रकार वार्ता आयोजित, जनजाति गौरव और योगदान को किया गया नमन
बांसवाडा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के पावन अवसर पर उदयपुर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कनकमल कटारा, भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेमराज गरासिया तथा राजेश कटारा ने संबोधित किया।