बक्सर: सिविल कोर्ट के पास निजी क्लीनिक के सामने से बाइक चोरी
Buxar, Buxar | Aug 23, 2026 नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सिविल कोर्ट के समीप स्थित एक निजी क्लीनिक के सामने का है, जहां से एक बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। सिद्धनाथ घाट निवासी विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया है कि वह किसी काम से सिविलकोर्ट के समीप गए थे।