बसंतराय: बसंतराय राहा गांव में पुलिस टीम पर हमला, एक एएसआई घायल; प्राथमिकी दर्ज
बसंत राय थाना क्षेत्र के राहा गांव में कब्रिस्तान की घेराबंदी के दौरान विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना में ए एस आई सत्यजीत कुमार घायल हो गए। जानकारी के अनुसार राहा गांव में कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी पुलिस वाहन को देखते ही कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।