बेंगाबाद: गिरिडीह के चपुआडीह में अखिल विश्व गायत्री परिवार ने किया गायत्री महायज्ञ का आयोजन
अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा रविवार को 2 बजे तक चपुआडीह में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यहां गुरु मां भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी एवं अखंड दीपक शताब्दी समारोह वर्ष 2026 के निमित्त महायज्ञ किया गया। अनुष्ठान का शुभारंभ मां गायत्री एवं गुरु वंदना से की गई।