टिब्बी: टिब्बी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा
टिब्बी कस्बे के तहसील कार्यालय के सभागार में गुरुवार को एसडीएम सत्यनारायण सुथार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी , शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर स्वंतत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।