बंशीधरनगर (नगर उंटारी): पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री से की मांग, धान की फसल बर्बाद होने पर किसानों को मिले मुआवजा
चक्रवात अर्नब के प्रभाव से हुई बारिश और तेज हवा के कारण पलामू प्रमंडल के गढ़वा, पलामू और लातेहार जिले में धान की फसल को हुए नुकसान पर पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने चिंता जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रभावित किसानों की फसल क्षति का आकलन कराकर उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग की है। भानु प्रताप शाही ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री से