गांगड़तलाई: सल्लोपाट थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
सल्लोपाट थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज मांग, मारपीट और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंडनानी निवासी लक्ष्मी (26) ने बताया कि उसका विवाह 30 मई 2022 को विशाल मछार के साथ सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था।